कांग्रेसियों ने स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
बड़ौत। बावली रोड स्थित जिला कार्यालय पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। साथ ही पार्टी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह व संचालन शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 में एओ ह्यूम द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही हर वर्ग की हितैषी पार्टी है। उन्होंने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचने का आह्वान किया। इस अवसर पर उप्र कांग्रेस अध्यक्ष सांसद राजब्बर के आह्वान पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। तेजपाल शर्मा, घनश्याम शर्मा, सत्यपाल पथौलिया, दीपक शर्मा रामा होटल वाले, देवेंद्र चौहान, उर्मिला, रामकुमार तोमर, मनोज जैन, जाहुल चौधरी, समरपाल, अरविंद, अमित मिश्रा, सोनू, तेजवीर, नरेंद्र, रमेश सैन हेमंत शामिल रहे।