फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता कर्मचारी को माना जाएगा मृत, परिवार को मिलेगा सभी लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता कर्मचारी को माना जाएगा मृत, परिवार को मिलेगा सभी लाभ
विज्ञापन

बागपत। विभिन्न विभागों में लंबे समय से लापता चल रहे सरकारी कर्मचारियों को मृत मानकर उनके परिवार को सेवानिवृत्ति एवं अन्य अवशेषों का भुगतान कर इसका लाभ दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव नीलरतन कुमार ने इस बारे में निर्देशित किया है। कोई सरकारी सेवक, पेंशनर, पारिवारिक पेंशन लापता हो जाता है तो उसको लापता होने की रिपोर्ट उसके परिवार द्वारा स्थानीय थाने में कराई जाएगी। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के छह माह की अवधि के उपरांत उसके अवशेष वेतन, पारिवारिक पेंशन, ग्रेच्युटी, अवकाश नकदीकरण, भविष्य निधि में उपलब्ध धनराशि का औपचारिकताओं को पूर्ण करने के बाद किया जाएगा। सीडीओ पीसी जायसवाल ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें