बड़ौत (बागपत)।
लार्ड महावीर एकेडमी मेें मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रुबेला अभियान के तहत सैकड़ों छात्र और छात्राओं को टीके लगाएं।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य विक्रम सिंह डांगी, अभिषेक जैन, सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक व ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक सचिन मलिक न संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। शिविर में नौ माह से 15 साल तक के 1200 बच्चों को मिजिल्स रुबेला अभियान के तहत टीके लगाए और छात्र छात्राओं को रुबेला टीकाकरण लिखी कैंप वितरित की। कैंप लेकर छात्र छात्राएं खुशी से झूम गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक ने बताया कि रुबेला को जर्मन खसरा के नाम से जाना जाता है। यह संक्रामक रोग है जो संक्रमित व्यक्ति की नाक व ग्रसनी से निकलने वाले स्त्राव के संपर्क में आने से फैलता है। अंत में प्रधानाचार्य विक्रम सिंह डांगी ने सीएचसी अधीक्षक व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को अभियान चलाने पर सम्मानित किया।
माउंट लिटरा स्कूल में रक्तदान शिविर 21 को
बड़ौत (बागपत)। हिंदू जागरण मंच के नगर महामंत्री नितिन जैन ने बताया कि जिलाध्यक्ष मधु सूदन शास्त्री के नेतृत्व में 21 दिसंबर को माउंट लिटरा स्कूल दिल्ली रोड पर रक्तदान शिविर लगेगा। शिविर सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा। रक्तदान शिविर में सेना के हेड क्वार्टर से एक जेसीओ-12 बीडीए की टीम भी पहुंचेगी, जो एकत्रित रक्त को सेना के लिए हेड क्वार्टर ले जाएगी। शिविर को सफल बनाने के लिए मंगलवार को जिलाध्यक्ष मधुसूदन शास्त्री की अध्यक्षता और मनु तिवारी के संचालन में बैठक हुई। इसमेें दीपक बामनौली, अंकित बड़ौली व नितिन जैन को क्षेत्र में जनसंपर्क कर रक्तदान शिविर में पहुंचने के लिए लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी । शिविर में हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड एसोसिएशन बागपत का भी सहयोग रहेगा। बैठक में नितिन मलिक, रजत मलिक, सूरज राणा, शोबिन, नितिन, विशाल गिरि, मनु आदि रहे।