फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला हुआ चोक जलभराव से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

बरनावा के मुख्य मार्ग पर स्थित नाला गंदगी से अटकर बंद हो गया है। इस कारण नाले का गंदा पानी सड़कों पर जमा है। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मदिर अतिशय क्षेत्र बरनावा के महामंत्री पंकज जैन ने बीडीओ बिनौली को दिए पत्र में बताया कि ग्राम बरनावा ऐतिहासिक स्थल है यहां पर लाक्षा गृह, प्राचीन अतिशय जैन मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु आते हैं। मार्ग में स्थित नाला गंदगी से अटकर बंद हो गया और नाले का पानी मार्ग पर जमा है। श्रद्धालुओं को आने जाने में काफी परेशानी होती है। उन्होंने बीडीओ बिनौली से समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें