दोघट (बागपत)। कस्बे में नगर पंचायत के तत्वावधान में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कर्मचारियों ने साफ - सफाई अभियान चलाया। इस दौरान सड़कों और नालियों की सफाई की गई। कर्मचारियों ने मेन बाजार, पट्टी तिरौसिया, नगर पंचायत कार्यालय के आसपास सफाई अभियान चलाया। नालियों और सड़क पर पड़े कूड़े की सफाई कराई। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार ने बताया कि सफाई का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। बीमारियों से अगर बचना है तो हमें सफाई करनी होगी। उन्होंने दुकानदारों को भी जागरूक किया कि बाजार को साफ सुथरा रखें। उन्होंने कहा साफ - सफाई रखने से बीमारियों से बचा जा सकता है। इस मौके पर लोकेेंद्र ठेकेदार, लिपिक दीपक कुमार, संजय कुमार, नीटू, आदेश, संजीव आदि रहे।