बड़ौत (बागपत)। बामनौली-रंछाड़ मार्ग की जर्जर हालत को लेकर रविवार को क्षेत्रवासियों ने रंछाड़ गांव में प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन से मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की। रविवार को सिरसली, रंछाड़, बामनौली, जिवाना, कंडेरा आदि गांव के लोग समाजसेवी रविंद्र हट्टी के नेतृत्व में रंछाड़ गांव में एकत्र हुए और बामनौली-रंछाड़ मार्ग की जर्जर हालत को लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि यह क्षेत्र का मुख्य मार्ग है। दर्जनों गांव के सैकड़ों लोग इस मार्ग से प्रतिदिन आवागमन करते हैं, लेकिन मार्ग की जर्जर हालत को लेकर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि गन्ना सीजन शुरू होने वाला है, गन्ना छिलाई करने के बाद किसानों को गन्ना क्रय केन्द्रों पर इसी मार्ग से अपने गन्ने की ढुलाई करनी पड़ेगी। यदि इसे जल्द ठीक नहीं कराया गया तो किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इनमें देवेंद्र, ओमपाल, जगवीर, ओमवीर, यवीर, कृष्णपाल, प्रेमपाल आदि रहे।