फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतम ब्रह्मचरिये धर्म को अंगीकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। दसलक्षण पर्व के 10 वें दिन रविवार को धर्मनगरी बिनौली स्थित श्री दिगंबर जैन पुराना मंदिर में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना की और उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म को अंगीकार कर लिया। पं. सुमित शास्त्री के निर्देशन में श्रद्धालुओं ने प्रात:काल जिनेंद्र अभिषेक, पंचपरमेष्ठी विधान के साथ पाठ किया। दोपहर में छह ढला की विशेष पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने उत्तम ब्रहचर्य धर्म को अंगीकार किया। शाम को मंदिर मंच पर अभिषेक शास्त्री के निर्देशन में भक्ति, प्रवचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिता भी हुई। इस दौरान मदन सेन, दीपक जैन, राकेश जैन, पप्पन जैन, गौरव जैन, नीरज जैन, सुभाष जैन, पीयूष जैन, छवि जैन, सीमा जैन, महक जैन, संजू जैन राखी जैन आदि रहे। उधर, श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर बिनौली व श्री चंद्र प्रभु दिगम्बर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र बरनावा में श्रद्धालुओं ने विधान में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें