छपरौली (बागपत)। चौधरी चरण सिंह राजकीय महाविद्यालय छपरौली में भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम कस्बे के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र बागपत के तत्वावधान में देश भक्ति और राष्ट्रीय निर्माण विषय पर ब्लाक स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अलिशा खातून, द्वितीय साक्षी वर्मा, तृतीय स्थान पर अलीना रही। इसका प्राचार्य डॉ. मोनिका, डॉ. चंचल गर्ग, डॉ. प्रतीत कुमार, डॉ. अनिला पवांर, डॉ. भीष्म सिंह, बेबी रूहेला आदि का सहयोग रहा।