बड़ौत (बागपत)। दयानंद बाल विद्या मंदिर मेें शनिवार को हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत हिंदी बाल सम्मेलन का आयोजन किया, इसमें स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन का शुभारंभ प्रबंधक डॉ. ओमवीर सिंह, संचालक राज कुमार आर्य व प्रधानाचार्य विनोद कुमार भारद्वाज ने किया। सम्मेलन में बाल कवियों में यशिका, वरुण मलिक, परी, अंशिका, आयुषी, प्रिया, कनक, खुशी, तनु, प्रिया, साहिल ने सुरेंद्र शर्मा, अज्ञेय, महादेवी वर्मा, कबीर दास, कुमार विश्वास व अन्य कवियों की रचना सुनाई। शिक्षक अनीता शर्मा ने संचालन किया। मेधावियों को सम्मानित किया। प्रियंका चौधरी, विशाखा शर्मा, प्रिया पांचाल, सहंसरपाल, अश्वनी, रश्मि तोमर, शिखा शर्मा, फरीन, रेखा, शालू, रीतू शर्मा, अलका त्यागी, राहुल भारद्वाज, सुमित राणा का योगदान रहा।