बड़ौत (बागपत)।
ब्लेड युक्त तार की चपेट में आने से आए दिन घायल हो रहे आवारा पशुओं को लेकर मंगलवार को सिनौली गांव के युवाओं ने मंगलवार को तहसील में प्रदर्शन किया और साथ ही सभी घायल पशुओं को इलाज के लिए सोनीपत हरियाणा भेजा।
मंगलवार को समाजसेवी विपिन पूनिया के नेतृत्व में काफी संख्या मेें युवा तहसील में एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि आए दिन खेतों में लगे ब्लेड युक्त तार की चपेट मेें आने से आवारा पशु बीमार पड़ रहे हैं, इससे वर्तमान समय में सैकड़ों पशु घायल हैं। कई बार प्रशासन से खेतों में लगी ब्लेड युक्त तारों को हटवाने और उनकी ब्रिकी पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो आने वाले समय में स्थिति ओर भी खराब हो जाएगी। बाद में समाजसेवी विपिन पूनिया ने फोन कर हरियाणा से दादी पिलासन बीमार गौवंश हास्पिटल एवं संवर्धन संस्था हुमायुपुर, सोनीपत की टीम को गांव बुलाया और चंदा एकत्रित कर घायल पशुओं को इलाज के लिए भेजा। इस में बबलू, विक्की, पप्पू, मुखिया, सुन्ना, रणपाल, राजीव, नागेंद्र आदि रहे।