बागपत। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह की सांसद निधि से 19 गांवों में अनुसूचित बस्तियों में चौपाल और अन्य भवन बनाए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने डीएम को प्रस्ताव भेजा। डीएम से प्रस्ताव के स्वीकृत और अस्वीकृति होने की स्थिति को अवगत कराने के लिए निर्देशित किया। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि बासौली, बिचपड़ी, चोपड़ा महेशपुर, निबाली, अग्रवाल मंडी टटीरी, सलावतपुर खेड़ी, मीतली, बली, डौला, पिलाना, बिलौचपुरा, जलालपुर, ढिकौली, सुन्हैड़ा, तिगरी गुजरान, बामनौली, फजलपुर सुंदरनगर, तेड़ा गांव में चौपाल, बारात घर और सामुदायिक भवन बनाया जाएगा। इसके अलावा बुढपुर में कश्यप चौपाल का प्रस्ताव भेजा है। इन इन सभी कार्यों में आठ लाख रुपये खर्च होंगे।