बड़ौत (बागपत)। मलकपुर गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेें मिड-डे मिल न मिलने के मामले में शुक्रवार को एबीएसए विनोद वर्मा ने विद्यालय पहुंचकर जांच की तो वहां पर न तो रसोईया मिला और न ही मिड-डे मील वितरित होते हुए। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र लिखा है। ब्यूरो