फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबू खान के पक्ष में उतरे हिन्दु समाज के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली/ बड़ौत (बागपत)। रंछाड़ गांव के बाबू खान को कांवड़ लेकर पुरा महादेव व गांव के मंदिरों में जलाभिषेक करने पर मस्जिद में नमाज पढ़ने पर मारपीट कर भगा देने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर हिंदू समाज की पंचायत शिव मंदिर पर हुई, जिसमें बाबू खान के कार्य की सराहना की गई और बैंडबाजों के साथ गांव में जुलूस के साथ जोरदार स्वागत किया गया और निर्णय लिया गया कि यदि उसके साथ कोई भी गड़बड़ी करता है तो समाज के लोग सहन नहीं करेंगे।
विज्ञापन

बाबू खान पुत्र अल्लाह मेहर रंछाड़ गांव का रहने वाला है। वह हरिद्वार से कांवड़ लेने गया तो उसने पुरा महादेव में आकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और गांव पहुंचकर मंदिर व भूमिया पर भी जलाभिषेक किया तो ग्रामीणों ने उसका स्वागत किया। शुक्रवार को जब वह जुमेे की नमाज करने के लिए मस्जिद पर गया तो वहां चार युवकों ने उसके साथ मारपीट की और नमाज अदा नहीं करने दी और मस्जिद से बाहर भगा दिया। इससे गांव के लोगों में आक्रोश पनप गया। बाबू खान ने बिनौली थाने पर चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, पुलिस ने बाबू पुत्र लतीफ, चांद और शाबिर पुत्र लाल्ला निवासी रंछाड़ को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी गूल्लु पुत्र उमरदीन फरार है। थानाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि एक आरोपी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस घटनाक्रम को लेकर शनिवार को शिव मंदिर पर हिंदू समाज के लोगों की पंचायत हुई, जिसमें हिंदू समाज के लोगों ने बाबू खान के कार्य की सराहना की और कहा कि चाहे कोई भी धर्म हो, उसकी पूजा करना पाप नहंीं है। बाद मेें बैंडबाजों के साथ बाबू खान को कांवड़िया वेश मेें कांवड़ के साथ गांव में बैंडबाजों के साथ जुलूस निकाला और लोगों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यदि बाबू खान को कोई परेशान करने का प्रयास करेगा तो उसको मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर कर्ण सिंह, जयवीर, उदय सिंह, प्रदीप, सोमपाल, देवेंद्र, ओमवीर, जयपाल, रामपाल, देशपाल, गुलवीर, प्रमोद, राहुल, पुष्पेंद्र, सुमित आदि शामिल रहे। दूसरी तरफ सीओ रमानंद कुशवाहा भी पंचायत में पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पर ग्रामीण शांत हो गए।
विज्ञापन



हिंदू जागरण मंच ने चेताया
बड़ौत। हिंदू जागरण मंच के दीपक बामनौली ने कहा कि रंछाड़ गांव के बाबू खान को यदि कोई मुस्लिम समाज के लोगों ने तंग किया तो इससे कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। हिंदू जागरण मंच बाबू खान के साथ है, यदि बाबू खान धर्म परिवर्तन करता है तो हिंदू जागरण मंच बाबू खान का संरक्षण भी करेगा। उन्होंने ग्रामीणों से शांत की अपील की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें