फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ मेले में जनपद को मिलेगी 24 घंटे बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कांवड़ मेले के मद्देनजर जनपद को 24 घंटे की सप्लाई देने की सौगात दी। दूसरी तरफ विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रविवार की रात्रि में एसई ने ऊर्जा निगम की टीम के साथ कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर विद्युत व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही कांवड़ मार्ग पर विद्युत कर्मचारियों को तैनात किया । लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शासन से ऊर्जा निगम के अफसरों को जनपद में 24 घंटे विद्युत सप्लाई देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। शासन के आदेशों के मद्देनजर एसई रामबीर सिंह ने रविवार की रात्रि में ऊर्जा निगम की टीम के साथ कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर विद्युत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसई ने कांवड़ मार्गों सहित पूरा महादेव पर जनपद के सभी अवर अभियंता सहित अन्य कर्मचारियों को तैनात किया है। एसई ने बताया कि श्रावण माह मेले को देख शासन के आदेश पर 4 अगस्त से 10 अगस्त तक जनपद बागपत के अंतर्गत पड़ने वाले 132 केवीए व 33/11 उपकेंद्रों सहित गांवों मेें 20 से 24 घंटे सप्लाई देने के आदेश दिए हैं। बताया 132 केवीए बिजलीघर सिंघावली अहीर को 24 घंटे, 132 केवीए बड़ौत को 24 घंटे सहित 33/11 केवीए बिजलीघरों को 20 से 24 घंटे तक सप्लाई मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें