फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम के संविदा कर्मचारी को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नया विद्युत कनेक्शन देने, मीटर लगवाने, त्रुटिपूर्ण विद्युत बिल ठीक कराने सहित चेकिंग अभियान के बहाने अवैध वसूली करने की शिकायत के मामले में एक्सईएन प्रथम कार्यालय में तैनात एक संविदा कर्मचारी को एसई के निर्देश पर हटा दिया गया है। साथ ही अन्य कर्मचारियों को भी चेतावनी दी है कि यदि वे विभाग हित में काम नहीं करते और उपभोक्ताओं से अवैध वसूली की शिकायत मिलती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले कई माह से नगर के उपभोक्ता ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता से शिकायत कर रहे थे कि एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर तैनात एक संविदा कर्मचारी चेकिंग अभियान, नया विद्युत कनेक्शन देने, मीटर लगवाने व बदलने सहित त्रुटिपूर्ण विद्युत बिल को ठीक कराने के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली कर रहा है। लेकिन किसी ने भी उपभोक्ताओं की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने इस मामले में कई दिनों से एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर हंगामा-प्रदर्शन भी किया। कार्रवाई न होने पर पीड़ित उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत एसई रामबीर से की।
एसई रामबीर सिंह ने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा उक्त संविदा कर्मचारी द्वारा विभागीय कार्यों मेें अनदेखी की शिकायत भी विभागीय अफसरों को मिल रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त संविदा कर्मचारी को एसई रामबीर सिंह के निर्देश पर हटा दिया गया है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता गोपाल ने कहा कि उपभोक्ताओं से अवैध वसूली की शिकायत पर संविदा कर्मचारी को हटा दिया गया है। उधर एसडीओ गोपाल ने कहा कि लगातार मनमानी करने पर संविदा कर्मचारी पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें