दोघट (बागपत)।
सनमति पब्लिक स्कूल आजमपुर मुलसम में पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य सिद्धार्थ ने बताया स्कूल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण सुरक्षित रखने का छात्र छात्राओं ने संकल्प लिया। इस दौरान छात्र छात्राओं और अध्यापकों ने 50 पौधे लगाए। इस मौके पर अंशुल जैन, राज रानी, निक्की, रवि, शौकेंद्र, शुभम, नित्यानंद शर्मा आदि रहे। ब्यूरो