बड़ौत (बागपत)। बदरखा-छपरौली में अवैध रेत खनन पर कार्रवाई की मांग को लेकर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पश्चिमी उप्र भाजपा हरवीर मलिक ने डीएम को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में बताया कि बड़ौत तहसील में बदरखा में रेत की खान कुल 97.125 घनमीटर रेत का पट्टा 429 रुपये घनमीटर से स्वीकृत हुआ है। बदरखा खान को एक अनुमति प्राप्त है। इसमें 30 हजार रुपये घन मीटर भंडार की अनुमति है, जबकि 45 हजार घन मीटर रेत बाजार में बेचा जा चुका है और बदरखा खान के पास 97.125 घनमीटर रेत है, इसमेें से 45 हजार घन मीटर रेत बेचने के बाद लगभग 1.90 हजार घनमीटर का स्टॉक बदरखा में उपलब्ध है, इससे सरकार को राजस्व की हानि हो रही है। वहीं छपरौली में 323749 घन मीटर रेत का पट्टा है, 201 रुपये घन मीटर स्वीकृत हुआ है, स्वीकृत 323749 घन मीटर रेत में से अब तक लगभग 25000 घन मीटर बचा जा चुका है, इससे 70 करोड़ की राजस्व हानि और कर चोरी हुई है। उन्होंने अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने डीएम के अलावा, सीएम व अन्य अधिकारियों को लिखा है। ब्यूरो