फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़खड़ी गांव के ग्रामीण राशन डीलर के पक्ष में उतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

खड़खड़ी गांव के ग्रामीणों ने तहसील में राशन डीलर के पक्ष में प्रदर्शन कर धरना दिया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर राशन डीलर की झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खड़खड़ी गांव के ग्रामीण राशन डीलर साहबूदीन के पक्ष में आए और प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने कहा राशन डीलर 30 साल से राशन वितरण का कार्य कर रहा है। आज तक प्रार्थी की राशन वितरण संबधित कोई शिकायत अधिकारियों को नहीं मिली है। ग्रामीणों ने कहा राशन डीलर छह जून को जिस समय राशन वितरण कर रहा था, तभी गांव के कुछ लोगों ने डीलर के साथ मारपीट कर उनका राशन संबंधित दस्तावेज फाड़ने का प्रयास किया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग निकले । इस संबंध मेें राशन डीलर ने पुलिस से शिकायत की । ग्रामीणों ने कहा राशन डीलर के साथ मारपीट करने वाले ही डीलर की झूठी शिकायत कर रहे हैं। उन्होंने एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी को ज्ञापन सौंपकर शिकायत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने ग्रामीणों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इसमें नूर मोहम्मद, पप्पू, महताब, जब्बार, शाहिद, समीर, गुलाब, मोमिन, मीर हसन, सोनू, फिरोज, मुनफिद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें