अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। जिनवाणी और शास्त्र सज्जा के उपलक्ष्य में जैन समाज की महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। रविवार को दिगंबर जैन मंदिर से यात्रा शुरू हुई जो मंडी, आर्य समाज रोड, बाजार, मेरठ-बागपत मार्ग से होते हुए मंदिर पर आकर समाप्त हुई। कलश यात्रा में प्रसिद्ध बैंडबाजों के माध्यम से श्री जी का गुणगान किया जा रहा था। सुधा जैन ने बताया कि जिनवाणी और शास्त्र सज्जा का पूरे देश के जैन मंदिरों में अभियान चल रहा है। इसके तहत मंदिरों में जिनवाणी और शास्त्र सजाए जा रहे हैं। वहीं श्रुत पंचमी का पर्व भी मनाया गया। इस दौरान प्रवीण जैन, संजय जैन, रविंद्र, सतीश, प्रमोद, सुनील, धनपाल, देवेंद्र, रमेश, जितेंद्र, सुनील, दीप्ति, मधु, रेणु, प्रमिला, मुकेश, बबीता, प्रभा, गीता, शोभा जैन मौजूद रहे।