फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी खिलाडिय़ों को दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। भागोट गांव में उत्तर प्रदेश हॉकी एसोसिएशन के जिला सचिव कृपाल सिंह के नेतृत्व में खिलाड़ियों को हॉकी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्हें खेल की गतिविधियों से अवगत कराया गया। किस प्रकार से हॉकी को पकड़ने और किस तरह से बॉल पर प्रहार करते है इसकी जानकारी दी। कृपाल सिंह ने बताया कि जिले से हॉकी की टीम को तैयार किया जाएगा। जिनको मंडल स्तर से लेकर राज्य स्तर पर प्रतिभाग कराया जाएगा। हॉकी के क्षेत्र में जिले का नाम भी सुमार होगा। ग्राम प्रधान अजीत सिंह ने पहुंचकर सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्हें मेहनत से खेलने के लिए प्रेरित किया। जितेंद्र गोस्वामी, चौधरी तेजपाल सिंह, चौधरी अतर सिंह, सूबेदार सबेराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें