फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत को 10 जोन में बांटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रविवार को खेकड़ा के गांव मवी कला में होने वाली जनसभा के लिए प्रशासन ने कानून व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए जिले को 10 जोन में बांटा है। इस दौरान मजिस्ट्रेट और सहायक मजिस्ट्रेट की तैनाती की है।
विज्ञापन

डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को खेकड़ा के गांव मवी कला में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई है। इसके तहत पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के प्रभारी मजिस्ट्रेट गाजियाबाद के एडीएम सुनील कुमार सिंह होंगे। सहायक मजिस्ट्रेट सहायक महानिरीक्षक निबंधक राम दयाल होंगे। उनके साथ चार पुलिस अधिकारी तैनात होंगे। संपूर्ण मंच के प्रभारी डीडीओ हुब लाल और सहायक बीएसए योगराज सिंह होंगे। जनसभा स्थल का प्रभारी अपर जिला नगर मजिस्ट्रेट गाजियाबाद हिमांशु गौतम और सहायक मजिस्ट्रेट एसडीएम स्याना अविनाश चंद मौर्य और एसडीएम सिकंदराबाद वेदप्रकाश मिश्रा होंगे। वीआईपी प्रवेश द्वार गेट संख्या एक से आठ तक एडीएम न्यायिक प्रवीण और सहायक मजिस्ट्रेट बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मेरठ राकेश कुमार, एसडीएम सिकंदराबाद वेदप्रकाश, एसडीएम शिकारपुर हिमांशु कुमार, डिप्टी कलेक्टर बुलंदशहर जीत सिंह सैनी और आठ पुलिस अधिकारी तैनात होंगे। जनसभा आउटर कार्डन प्रभारी जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, सहायक मजिस्ट्रेट डीपीआरओ संजय कुमार यादव, युवा कल्याण अधिकारी कृपाल सिंह होंगे, इनके साथ एक पुलिस अधिकारी भी होगा । पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के दाहिनी तरफ वीआईपी पार्किंग के मार्ग प्रभारी एआरटीओ आरपी मिश्रा, सहायक मजिस्ट्रेट समाज कल्याण अधिकारी वीके ढाका, एआर सहकारिता विकास कुमार और एक पुलिस अधिकारी तैनात होगा। एनएच उत्तरी दक्षिणी पार्किंग के प्रभारी गाजियाबाद के डिप्टी कलक्टर अजीत परेश, सहायक मजिस्ट्रेट एएमए प्रदीप कुमार, सहायक उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार और सात पुलिस अधिकारी होंगे। हैलीपेड राज्यपाल उत्तर प्रदेश के प्रभारी सीडीओ पीसी जायसवाल, सहायक मजिस्ट्रेट डीआईओएस पीके मिश्रा, एक पुलिस अधिकारी तैनात होगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैलीपेड के प्रभारी डिप्टी कलक्टर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण राज कुमार मित्तल, सहायक मजिस्ट्रेट डिप्टी कलक्टर बुलंदशहर हेमेंद्र कुमार और एक पुलिस अधीक्षक तैनात होगा।

ट्रैफिक व्यवस्था होगी चाक-चौबंद
बागपत। यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधिकारी यातायात में लगे अधिकारियों से समन्वयक स्थापित करेंगे। प्रस्तावित भ्रमण स्थल, पैदल मार्ग, सड़क मार्ग, पार्किंग स्थलों पर सुरक्षा की दृष्टि से एंटी सेबोटाज, एंटी माइन चेकिंग सुनिश्चित करेंगे। अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। आवश्यकता अनुसार बैरियर, क्रेन की व्यवस्था पहले ही सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें