बागपत। विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ और उसकी सभी जानकारी देने के लिए सरकार की ओर से अगस्त माह में 16 से 31 तक छात्रवृत्ति पखवाड़ा मनाया जाएगा। प्रदेश में छात्रवृत्ति पखवाड़ा दिवस मनाने का निर्णय लिया है। जो अगस्त माह की 16 से 31 तिथि चलेगा। यह पखवाड़ा डीएम की अध्यक्षता में मनाया जाएगा और सीडीओ इसके नोडल अधिकारी होंगे। शासन के सचिव अनिल कुमार सागर ने प्रदेश के सभी डीएम पत्र के माध्यम से पखवाड़ा मनाने के निर्देशित किया है। कार्यक्रम में शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्यों, प्राचार्य, छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी, छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति भेजने वाले सोशल सेक्टर के सभी अधिकारी, शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी को आमंत्रित किया जाएगा।