फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के हित में संघर्ष कर रहा अखिल भारतीय परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में सोमवार को अखिल भारतीय परिषद के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें छात्र-छात्राओं के हितों को लेकर मंथन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला संयोजक अंकुर ठाकुर, गौरव पंवार और नगर अध्यक्ष विवेक जैन ने दीप जलाकर किया। जिला संयोजक अंकुर ठाकुर ने कहा कि परिषद छात्रों के हितों के लिए संघर्ष कर रहा हैं और आगेे भी संघर्ष जारी रहेगा। कहा कि छात्र जीवन से ही राजनीति की शुरूआत होती है, लेकिन आज युवा संस्कारवान शिक्षा के अभाव में गलत रास्तों पर चल पड़ा है। इस दौरान 21 मई से 5 जून तक छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया । इसमें शिवानी, अर्चना, खुशी, नीशू, पारूल, पिंकी, डोली, सोनू का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें