छपरौली (बागपत)। नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव खोखर ने विभिन्न मोहल्लों में विकास कार्यों का शिलान्यास किया। कल पट्टी धंधान, मोहल्ला बंगले वाला, पट्टी धंधान के मुख्यमार्ग के सीसी रोड का निर्माण, कस्तूरबा आवासीय गर्ल्स स्कूल की चारदीवारी की आधारशिला रखी। चेयरमैन धामा ने बताया कि 14वें वित्त आयोग की सिफारिश से प्राप्त धनराशि से प्रस्तावित पट्टी धंधान के मुख्य मार्ग के सीसी द्वारा निर्माण एवं कस्तूरबा बालिका विद्यालय की चारदीवारी के कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। अगले 15 से 20 दिन के अंदर इन कार्यों का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इन बड़े कार्यों के अलावा कस्बे में छोटी गलियों की मरम्मत चैनल का कार्य, नए हैंडपंप व पुराने हैंडपंप का रिबोर आदि का कार्य भी शुरू किया। कस्बे की सफाई व्यवस्था में डोर टू डोर कूड़ा उठाने के कार्य का जल्द विस्तार किया जाएगा। पिछली योजना के अंत में शुरू किए कार्य बंगले वाली चौपाल और रविदास भवन के बाकी बचे निर्माण कार्य को भी जल्द पूरा किया जाएगा। इसमें सभासद राम कुमार, संजय, नीटू, विकास, फरमान, रामधन, किरण पाल, प्रेमलता, मोनू, डॉ अनिल, राजीव, अनुज, हारून व तहसीम के साथ लिपिक तहजुब, मास्टर सतीश, नरेंद्र प्रधान, जितेंद्र, बारू, सोहन पाल राड़ा, संजय पीतम, मास्टर इक़बाल, मास्टर हरबीर, मास्टर ओमप्रकाश, मास्टर राजेंद्र आदि उपस्थित रहे।