फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान-ग्राम सचिव को नोटिस जारी होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालयों में गड़बड़ी पर प्रधान-ग्राम सचिव को नोटिस जारी होंगे
विज्ञापन

बागपत। घिटौरा गांव में शौचालय की जांच पूरी हो गई है। टीम को यहां पर अनियमितता मिली है। कई अपात्रों को योजना का लाभ मिला। प्रभारी सीडीओ हुब लाल ने बताया कि अब प्रधान और ग्राम सचिव को नोटिस जारी किया जाएगा। उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। अपात्र लोगों के यहां शौचालय बनाने पर रिकवरी की जाएगी।
पूर्व ब्लाक प्रमुख देवेंद्र गुर्जर की शिकायत पर घिटौरा गांव में प्रभारी सीडीओ हुब लाल ने शौचालयों की जांच कराई थी। जिले के सभी बीडीओ सहित 36 कर्मचारियों गांवों में जांच की थी। इसमें उन्हें अनियमितता मिली। प्रभारी सीडीओ हूब लाल को उन्होंने अपनी रिपोर्ट दी। सीडीओ ने बताया कि जो रिपोर्ट मिली है उसमें अनियमितता टीम ने दर्शाई है। उसी के आधार पर ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव को नोटिस जारी किया जाएगा। उनसे शौचालयों में गड़बड़ी के संबंध में स्पष्टीकरण लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीओ ने बताया कि 325 शौचालय के लिए 39 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। इसमें 175 शौचालय के लिए 21 लाख रुपये वापस किए गए है। 18 लाख रुपये से जो 150 शौचालय बने है उनमें गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। इसके बाद 36 अधिकारी और कर्मचारियों ने इसकी जांच की थी, इसमें अनियमितता मिली है। उन्होंने बताया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें