फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे से त्रिलोकतीर्थ तक बनाई जाए सर्विस रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने मांग रखी है कि एक्सप्रेस-वे से बड़ागांव तक सर्विस रोड का निर्माण होना चाहिए। ताकि त्रिलोक तीर्थ और मनसा देवी मंदिर तक आने वाले श्रद्धालुओं को आसानी हो सके। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी को इस बाबत पत्र भेजा है।
विज्ञापन

त्रिलोक तीर्थ धाम से दिल्ली की दूरी 30 किमी है, लेकिन श्रद्धालुओं को यहां तक पहुंचने में दो से तीन घंटे लगते हैं। ग्रामीणों ने कहा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का निर्माण चल रहा है। एक्सप्रेस-वे से यहां पर कट नहीं दिया, लेकिन यदि सिर्फ सर्विस रोड का निर्माण हो जाए तो यहां आने वाले श्रद्धालु एक्सप्रेस-वे के माध्यम से मंदिर तक पहुंच सकेंगे। खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा ने कहा कि क्षेत्र के लोग समय समय पर इस तरह की मांग उठाते रहे हैं। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह से मिलकर भी लोगों ने यह मांग रखी है। उनके माध्यम से ही केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी को पत्र भेजा है। सर्विस रोड के निर्माण की मांग चल रही है। त्रिलोकतीर्थ धाम के अध्यक्ष गजराज जैन और शिक्षण संस्थाओं से जुडे़ प्रमेंद्र धामा का कहना है कि सर्विस रोड का निर्माण जरूरी है, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिल सके।


सड़क निर्माण की मांग रखी
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के निर्माण के दौरान ट्रकों एवं अन्य वाहनों की आवाजाही से मवी कलां से सोनिया विहार तक जाने वाली सड़क खराब हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि दिल्ली-सहारनपुर हाइवे के अलावा यह सड़क बड़ा सहारा थी, लेकिन इसके खराब होने से परेशानी हो रही है। निर्माण कंपनियों का सड़क निर्माण की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। ग्रामीण धर्मपाल सिंह, सतेंद्र कुमार और जितेंद्र कुमार ने निर्माण की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें