फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के गड्ढे भरवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। मेरठ-बागपत मार्ग पर गड्ढों से वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। कस्बे के लोगों ने डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से गड्ढों को भरवाने की मांग की है। भाकियू नगराध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह ने कहा कि हमीदाबाद उर्फ नया गांव से मेरठ तक सड़क में गड्ढे हैं। आए दिन लोग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो रहे हैं और मौतें हो रही हैं। उन्होंने डीएम से गड्ढे भरवाने की मांग की है।
विज्ञापन


बिजली कटौती पर रोष
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। अघोषित बिजली कटौती से कस्बे के लोगों में रोष है। लघु उद्योग धंधे ठप हो गए हैं। रात में कई-कई घंटे लाइट चली जाती है। बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं है। मुकेश रुहेला, विजय मानव, चौधरी कृष्ण ने कस्बे में मुख्यमंत्री के आदेशानुसार पर्याप्त बिजली आपूर्ति की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें