फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले से 58 पुलिस कर्मियों का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पहले ही पुलिस कर्मियों का टोटा झेल रहे बागपत जिले को जोर का झटका लगा है। डीजीपी ने जनपद से 58 पुलिस कर्मियों का तबादला कर दिया है। ऐसे में जिले की कानून व्यवस्था चरमरा सकती है। अमर उजाला पहले ही जनपद में पुलिस कर्मियों के टोटे की खबर को प्रकाशित कर चुका है।
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के निर्देशों पर बागपत में तीन साल की अवधि तक के 58 पुलिस कांस्टेबलों का तबादला कर दिया गया है। 58 कांस्टेबल में से 52 कांस्टेबल का मुरादाबाद रेंज, पांच का आगरा व एक का बरेली रेंज के लिए तबादला किया है। जिला पहले पुलिस कर्मियों का टोटा झेल रहा है। जिले में 766 सिपाही तैनात थे। अब 58 सिपाहियों का तबादला ओर कर दिया गया है। ऐसे में अब जिले में 708 सिपाही ही रह गए हैं। अमर उजाला ने दो मई के अंक में जिले में पुलिस कर्मियों के टोटे की खबर प्रकाशित की । ऐसी स्थिति में जनपद में तैनात 144 महिला पुलिस कर्मियों की जिम्मेदारी ओर बढ़ गई है। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि कांस्टेबल का तबादला डीजीपी के निर्देशों पर हुआ है। ये सभी कांस्टेबल तीन साल से जिले में तैनात थे। सिपाहियों के लिए शासन से मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें