बागपत। जिला योजना समिति के चुनाव में शनिवार को सात उम्मीदवारों ने अपने फार्म उठा लिए है। अब पांच उम्मीदवारों के बीच में चुनाव होगा। अमीनगर सराय से एक प्रत्याशी राशिदा पत्नी इरफान निर्विरोध चुनी गई। रोहित शर्मा, बागपत से रचना रूहेला और बड़ौत से सरिता जैन ने भी आवेदन वापस लिए। इससे कस्बे में खुशी की लहर है। निर्विरोध होने पर मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। सहायक निर्वाचन अधिकारी एमएल पटेल ने बताया 13 उम्मीदवारों में अब छह मैदान में रह गए हैं। इनमें से महिला उम्मीदवार निर्विरोध हो गई है। बड़ौत से पांच और बागपत-अमीनगर सराय से एक-एक उम्मीदवार ने फार्म उठाया है।