बड़ौत (बागपत)।
राष्ट्रीय सेविका समिति जनपद बागपत के तत्वावधान में हिंदू नववर्ष उत्सव का आयोजन किया । इसमेें सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समां बांधा।
बंधन विवाह नेहरू रोड पर नववर्ष उत्सव के आयोजन में डॉ. कमला अग्रवाल मुख्य वक्ता और डॉ. वेद प्रभा विभाग वैदिक प्रमुख रही। अध्यक्षता श्रुति जैन संतोष ज्वैली रही। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसमेें ज्योति त्यागी, अंशी शर्मा, पायल, तेजस, नीशू, प्रियंासी ने मनमोहक प्रस्तुति दी। मुख्य वक्ता डॉ. वेद प्रभा और श्रुति जैन ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नववर्ष का प्रारंभ होना तर्कसंगत है। ब्रहमा जी ने सृष्टि की रचना इसी दिन की थी। हमारे बही खाते भी अप्रैल से मार्च तक के बनाए जाते हैं। पतझड़ के बाद ऋतु का सुहावना मौसम भी आनंददायक होता है। इस अवसर पर अलका ने भी विचार रखे।