बागपत। अब गांवों में ईं-टेंडिरिंग के माध्यम से ठेके छोड़े जाएंगे। इसके लिए सीडीओ चांदनी सिंह ने सभी सभी विकास खंड अधिकारियों (बीडीओ) को गांव में होने वाले विकास कार्यों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ई-टेंडरिंग करने के निर्देश दिए है। नए वित्त वर्ष पर ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों के लिए ई-टेंडरिंग के माध्यम से ठेके छोड़े जाएंगे। सीडीओ ने सभी बीडीओ निर्देशित किया अब इसी के माध्यम से ठेकों की सभी निविदाएं आमंत्रित होगी। सीडीओ ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की डिजिटल इंडिया योजना पर कार्य चल रहा है। गांव और शहर सभी व्यवस्था ऑनलाइन कराई जाएगी। अभी ई-टेंडरिंग की व्यवस्था लागू की गई है। जिस पर बीडीओ कार्य करेंगे।