कस्बा टीकरी में एक व्यक्ति को विद्युत निगम द्वारा बिजली का बिल गलत तरीके से भेजा। कनेक्शन दूसरे के नाम है और बिल दूसरे व्यक्ति के नाम भेजा। इस संबंध में पीड़ित ने डीएम से शिकायत की।
टीकरी कस्बा निवासी कृष्णपाल ने बताया कि कस्बे के ही हरबीर सिंह पुत्र जगत सिंह ने 10 साल पहले अपना मकान राजबाला पत्नी ओम सिंह को बेचा । विद्युत कनेक्शन अभी तक हरबीर के ही नाम चल रहा है। राजबाला ने आज तक बिजली का बिल जमा नहीं किया। विद्युत निगम द्वारा हरबीर के विद्युत कनेक्शन का हजारों रुपये का बिल कृष्णपाल को भेजा। उसने इस संबंध में विद्युत अधिकारियों को शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। पीड़ित ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की। उसने बताया कि यदि समाधान नहीं होता है तो वह न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगा।