फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया टीम ने जीती सीरीज और विराट कोहली ने जीता दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। इंडिया क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के शतक और सीरीज जीतने पर खिलाड़ियों के साथ-साथ युवाओं में खुशी की लहर है। कोहली के 35 शतक ने एक नया कीर्तिमान स्थापित कर देश के क्रिकेट को बुलंदियों पर पहुंचा दिया है। सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को आने वाली टूर्नामेंटों में तोड़ देंगे। सीरीज जीतने पर लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है
विज्ञापन

चैलेंजर क्रिकेट लीग के चेयरमैन कोच भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि विराट कोहली टीम के नगीना है। उनके ऊपर टीम निर्भर है। विराट जो उपलब्धि हासिल कर रहे हैं इससे क्रिकेट प्रेमियों में जोश भर गया है। हमारी टीम के सामने कोई भी टीम टीक नहीं पाएगी।
सागर लुहान ने कहा कि विराट कोहली ने टीम को नई पहचान दी है। विराट ने 35 शतक लगाकर रिकॉर्ड कायम किया है। आगे भी नए - नए रिकॉर्ड बनाकर देश को सिरमौर बनाएंगे। हर मैच में उनके शतक लगाने की दुआएं करते हैं।
विज्ञापन

विकास भवन में तैनात रवि चौधरी ने कहा कि विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम ने दक्षिण अफ्रीका को वन डे मैचों की सीरीज हराकर देश को बुलंदियों पर पहुंचा दिया है। उनके रिकॉर्ड के क्रिकेट प्रेमी दीवाने हैं। हर मैच की जीत के लिए दुआएं करते हैं।
रजत उपाध्याय ने कहा भारतीय क्रिकेट टीम ने सीरीज जीती और विराट कोहली ने दिल। दक्षिण अफ्रीका को उनके ही घर में नव डे मैच की सीरीज हराकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आगे भी वह इसी प्रकार नए रिकॉर्ड कायम करते रहेंगे। इसकी सभी लोग दुआएं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें