दोघट (बागपत)। संस्कार विद्यापीठ टीकरी में छात्र-छात्राओं ने जम्मू-कश्मीर के सुंजवां में आतंकी हमले में शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य सुमन चौधरी ने कहा कि ऐसे समय में हमें शहीदों की शहादत पर गर्व करने के साथ-साथ उनके परिवारों के दुख को भी साझा करने की जरूरत है। उन्होंने बच्चों को शहीद परिवारों के प्रति सम्मान भाव रखने के लिए प्रेरित किया। देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल में बच्चों ने सैनिकों की हर संभव सहायता करने का भी प्रण लिया। पूर्व में भी विद्यालय के बच्चे रक्षा मंत्रालय मुख्यालय को सीमाओं पर तैनात सैनिकों के लिए राखी भेज चुके हैं। इस मौके पर सुशील राठी, शिल्पा तोमर, रितू, प्रिया, प्रवेश, सुशील वत्स उपस्थित रहे।