बागपत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्पार्पित कर उन्हें याद किया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा देश को आजाद कराने में गांधी जी का सबसे बड़ा योगदान रहा है। एक लाठी के सहारे उन्होंने देश को आजादी दिलाई है। उनकी शहादत को कोई नहीं भूल सकता है। उन्होंने हमेशा सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना सिखाया है। इसकी अध्यक्षता यूनुस टाइगर ने की। इसमें नगराध्यक्ष अनिल उपाध्याय, दीपक शर्मा, आशाराम चौहान, संजय चौहान, नरेश चौहान, अमजद, नौशाद, इंतजार, बिलकिश, सितारा, मुन्नी बेगम, शीला देवी, नेहा देवी, उर्मिला, आनंद आदि रहे। दूसरी तरफ रालोद कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि देश को अहिंसा के रास्ते पर चलने का संदेश दिया है। इसमें मंडल महासचिव ओमबीर ढाका, शौकत आजाद, योगेंद्र, अमित, मनोज, अजहर मौजूद रही।