फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता में नेहरू हाउस जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता में नेहरू हाउस जीता
विज्ञापन


रमाला। न्यू इरा इंटरनेशनल स्कूल ककड़ीपुर में चल रही तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। विभन्न खेल स्पर्धाओं में नेहरू हाउस सबसे आगे रहा।
शुक्रवार को कबड्डी, रस्सा कसी, बैडमिंटन, खो-खो सहित अन्य खेलों के फाइनल मुकाबले हुए। इनमें चारों हाउस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। नेहरू हाउस ने 18 गोल्ड मेडल जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। गांधी और सुभाष हाउस ने सात स्वर्ण पदक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा टैगोर हाउस ने 6 स्वर्ण पदक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का समापन विरोज तोमर, रेखा शर्मा व संगीता पंवार ने किया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इसमें हरपाल सिंह, सुधीर तोमर, पारूल तोमर, दिव्या जैन, मोनिका चौहान, उपासना, आशू, रीता मलिक, श्वेता, रजत, विकास, रामगोपाल, संदीप, इमरान, शाहिद आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें