फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल स्कूलों के कार्यो को जल्द पूरा करें

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सीडीओ चांदनी सिंह ने ओडीएफ गांवों और 20 मॉडल स्कूलों के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने डीपीआरओ और एडीओ पंचायत को कार्रवाई में प्रगति लगाने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विकास भवन में एडीओ पंचायत और सहायक विकास अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सीडीओ चांदनी सिंह और डीपीआरओ संजय कुमार यादव ने बताया जिले में ओडीएफ गांव के शौचालयों की सूची को ऑन लाइन अप लोड करना है। 23 राजस्व गांव के सचिवों ने इस पर कार्रवाई नहीं की। जल्द सूची अप लोड करने के निर्देश दिए है। प्रिया साफ्टवेयर पर वार्षिक पुस्तिका को बंद नहीं किया। अनुपालन आख्या विभाग को दर्ज नहीं की। मॉडल स्कूल के बारे में समीक्षा की । इसमें कार्य अधूरा मिला। मात्र 13 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने कार्य के लिए सूची उपलब्ध कराई। इसमें बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर, विद्युतीकरण, शौचालय, पार्क की व्यवस्था की मांग की। सीडीओ ने जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अवगत कराया कि जो भी शौचालय बनाए हैं उन पर यूनिक कोड डाला जाएगा, जीओ टेगिंग होगी। ताकि शौचालयों की गणना करने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा यदि एक सप्ताह में कार्य पूरा नहीं किया तो संबंधित सचिवों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें