फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग चैंपियनशिप में शूटरों ने साधे निशाने

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

ओम साईं शूटिंग एकेडमी छपरौली रोड पर बृहस्पतिवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय बालक-बालिकाएं निशानेबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें निशानेबाजों ने जमकर निशाने साधे।
विज्ञापन

उप्र खेल निदेशालय के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय बागपत द्वारा आयोजित चैंपियनशिप का उद्घाटन नगरपालिका परिषद के चेयरमैन अमित राणा, संरक्षक मास्टर रामवीर आर्य तपस्वी और कोच रवि जाटव ने संयुक्त रूप से किया। कोच रवि जाटव ने बताया किक प्रतियोगिता में अंडर-14 पुरुष वर्ग में उमंग आर्य ने 181/200, तनिष राठी ने 179/200, सुधांशु ने 173/200 अंक प्राप्त कर क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-18 बालक वर्ग मेें आशीष कुमार ने 180/200 अंक प्राप्त कर प्रथम, हारुण खान और सन्नी चौहान ने 177/200 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रथम किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में ईशा वर्मा ने 162/200, पारुल ने 148/200 ने क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग में रवि कुमार ने 158/200, अर्पण जैन ने 150/200 अंक प्राप्त कर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में वाजिद खान, पारुल, योगेंद्र, मोहिपाल, सौरभ, सुमित, सार्थक, अंकुर, अक्षय, शुभम, दीपांशु, सौरभ पंवार, चीनू, आर्व तोमर, ब्रिजेश तोमर का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें