फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्करों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत और बिनौली में आंगनबाड़ियों का धरना जारी
विज्ञापन


बड़ौत/बिनौल (बागपत)। विभिन्न मांगों को लेकर हाईवे स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय और बिनौली में चल रहा महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी का धरना शनिवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

संघर की ब्लाक अध्यक्ष शर्मिष्ठा ने आंगनबाड़ी को 18000 रुपये प्रतिमाह एवं सहायक को 9000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिलाने, मनमाने ढंग से मानदेय काटने पर अंकुश लगाने, मई माह में एक माह का वार्षिक अवकाश देने, मुख्य सेविकाओं के रिक्त पदों पर आंगनबाड़ी को वरिष्ठता एवं योग्यता के आधार पर भरने, प्राथमिक पाठशालाओं की नौकरी में समायोजन में छूट और कोटा निर्धारित करने की मांग उठाई। उधर, बाल विकास परियोजना कार्यालय में धरने में बबली ने कहा प्रदेश सरकार ने चुनाव से पहले मानदेय बढ़ाने की घोषणा की , जो अब हवाई साबित हो गई है। पिछले कई दिन से आंगनबाड़ियों का धरना चल रहा है, लेकिन सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने जल्द मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। धरने पर बबीता, मनीषा, शकुंतला, पिंकी, ममतेश, यशवीरी, अलका, कृष्णा, अनीता, संतोष, रूबी, हेमलता, राकेश, पूनम, वीरबाला, रश्मी, विनोद, साधना, अलका शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें