बड़ौत (बागपत)।
छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा युवा अपने कर्तव्य से भटक रहा है। हमें युवाओं को सत्य मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना होगा।
सोमवार को सरूरपुर कला में भूषण वाली चौपाल पर आयोजित बैठक में उन्होंने काठा गांव में हुई दर्दनाक घटना में शोक संवेदना प्रकट कर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर 21 सितंबर को जंयत चौधरी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट का घेराव होगा। उन्होंने काठा की घटना के लिए खनन व प्रशासन की लापरवाही बताई। इसमें जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, राष्ट्रीय प्रवक्ता साहब सिंह, सुभाष, हरवीर, रविंद्र शामिल रहे।