दोघट (बागपत)। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग का चौड़ीकरण एशियन विकास बैंक की मदद से होगा। इसको लेकर रविवार को अधिकारी मार्ग का निरीक्षण करेंगे। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग को फोर लेन बनाने की क्षेत्रवासी लंबे समय से मांग कर रहे हैं। पहले विश्व बैंक द्वारा इस मार्ग का निर्माण कराने की बात कही गई थी, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं हो सका। अब इस मार्ग का निर्माण एशियन विकास बैंक कराएगा। यह मार्ग फिलहाल पांच मीटर चौड़ा है। एशियन विकास बैंक इसे 10 मीटर चौड़ा बनाएगा। शीघ्र ही इस निर्माण कार्य भी शुरू होगा। शनिवार को लोनिवि (लोक निर्माण विभाग) के कर्मचारियों ने मार्ग की सड़क को खोदकर इसकी मोटाई को नापा। रविवार को अधिकारी इस मार्ग का निरीक्षण करेंगे।