फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को मिड-डे मील में खिलाई जा रही रोटी और सब्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

एसडीएम ने गुराना गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर दो का निरीक्षण किया तो विद्यालय से प्रधानाध्यापक सहित छह शिक्षक गायब मिले। बच्चों की संख्या भी पंजीकरण के अनुपात मेें कम मिली। मिड-डे मील की गुणवत्ता खराब मिलने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई और इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी सहित गायब शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा।
एसडीएम अरविंद द्विवेदी को लगातार शिकायत मिल रही है गांव गुराना के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में आए दिन प्रधानाध्यापक राजीव सिंह सहित अन्य शिक्षक विद्यालय से गायब रहते हैं। शिक्षण कार्य पर शिक्षकों का ध्यान नहीं है। बच्चों को मिलने वाले मिड-डे मील मेें भी अनियमितता बरती जा रही है, शिकायत करने के बाद भी खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेकर एसडीएम अरविंद द्विवेदी ने गांव के विद्यालय का निरीक्षण किया तो प्रधानाध्यापक रजिस्ट्रर पर अपने उपस्थिति दर्शाकर विद्यालय से गायब मिले। इसके अलावा विद्यालय में तैनात आठ बीटीसी प्रशिक्षु में से चार गायब और चार अनुपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान शिक्षक रोशन लाल, अनीता और सुमन लता मौजूद मिली, एक अन्य शिक्षिका पूर्णा 17 से 23 अगस्त तक बिना किसी को सूचना दिए गायब मिली। पंजीकरण बच्चों की संख्या 82 मेें से मात्र 43 बच्चे विद्यालय में पढ़ते मिले।
विज्ञापन

एसडीएम ने मिड-डे मिल की जांच की तो न तो उन्हें रसोई में तेल मिला, न ही नमक और मसाला। अगस्त माह से बच्चे केवल रोटी-सब्जी ही खा रहे हैं। वहां मौजूद ग्रामीणों ने बताया एबीएसए और शिक्षक मिलीभगत कर मिड-डे मील में लगातार गबन कर रहे हैं। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताकर मामले मेें एबीएसए सहित गायब रहने वाले शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा। इस संबंध मेें एसडीएम अरविंद द्विवेदी ने कहा निरीक्षण में काफी गड़बड़ मिली। शिक्षक विद्यालय से गायब मिले। मिड-डे मील की गुणवत्ता खराब मिली। उन्होंने इस मामले में डायट प्राचार्य से भी स्पष्टीकरण मांगा कि एक जगह पर आठ बीटीसी प्रशिक्षु की क्यों तैनाती की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें