फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में अलग-अलग जगहों पर 12 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। नगर के केतीपुरा मोहल्ला निवासी इकबाल अपने बेटे दानिश के साथ बाइक पर सवार होकर खेकड़ा जा रहा था। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पार करते हुए बाइक व दिल्ली की तरफ से आ रही अन्य बाइक की भिड़ंत हो गई। जिससे एक बाइक पर सवार इकबाल, दानिश व दूसरी बाइक पर सवार मनीष, दो महिला तथा दो वर्षीय बच्चा घायल हुआ। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

वहीं, बागपत में बड़ौत रोड निवासी राजू ई-रिक्शा लेकर गौरीपुर से बागपत आ रहा था। वह सिसाना गांव के समीप पहुंचा तो ई-रिक्शा व कार की टक्कर हो गई। इससे ई-रिक्शा के चालक राजू के साथ ही उसमें सवार आस मोहम्मद, नफीसा, अंजुम, बच्चा सादान, असद, जैद, शादाब निवासीगण निवाड़ा और कार चालक विशाल निवासी सरूरपुर घायल हुए। उनका अस्पताल में उपचार कराया गया। जिला अस्पताल में भीड़ उमड़ी और कार चालक विशाल से मारपीट कर दी। इससे वहां हंगामा हो गया। चिकित्सकों ने किसी तरह मामला शांत कराया। कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर का कहना है कि कार चालक से मारपीट करने पर दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें