फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गोशाला में 12 गोवंश की मौत और छह बीमार, वीडियो वायरल

Thu, 13 Jul 2023 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। खट्टा प्रहलादपुर गांव में महेश मंदिर के पास बनी गोशाला के बाहर 12 मृत गोवंशों की वीडियो वायरल हो रही है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मामले जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

खट्टा प्रहलादपुर गांव के महेश मंदिर के पास गोशाला है। इसमें लगभग 600 गोवंश है। ग्रामीणों ने बताया है महेश मंदिर के महंत गणेशपुरी महाराज के नाम से एक वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में मंदिर के पास बनी गोशाला के पास करीब 12 गोवंश मरे हुए दिख रहे है। उन्होंने बताया कि मृत गोवंशों को पशु-पक्षी नोंच रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गोशाला में चारे की कमी के कारण भूख और बीमारी के कारण भी गोवंशों की मौत हो रही है। जबकि अभी वहां करीब छह गोवंश बीमार है। गोशाला के कर्मचारी गोवंश को मौत के बाद दबाने के बजाए खुले गड्ढे में डाल देते है। जिससे वहां बदबू फैल रही है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मामले जांच कर कार्रवाई की मांग की है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. रमेश चंद्रा का कहना है कि इसकी जांच कराई जाएगी और उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें