फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1178 फ्रंट लाइन वर्कर ने लगवाया कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रों पर लक्ष्य से अधिक कर्मियों ने कराया टीकाकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में बृहस्पतिवार को अग्रिम पंक्तियों के 1178 कर्मियों ने कोरोना का टीका लगवाया। बृहस्पतिवार को जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 105 फीसदी वर्करों ने टीकाकरण कराया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ दीपा सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को छह केंद्रों पर 11 सत्रों में अग्रिम पंक्तियों के 1112 कर्मियों का टीकाकरण कराने का माइक्रोप्लान तैयार किया गया था। इसके सापेक्ष 105 फीसदी कर्मियों ने कोरोना का टीका लगवाया। इनमें पूर्व में छूटे कर्मी भी शामिल है।
जिले में ऐसे हुआ कोरोना का टीकाकरण
केंद्र सत्र लाभार्थी टीकाकरण
जिला अस्पताल तीन 333 402
सीएचसी बागपत दो 231 246
सीएचसी बड़ौत एक 58 132
सीएचसी छपरौली एक 85 90
सीएचसी खेकड़ा दो 235 170
सीएचसी पिलाना दो 170 138
कुल नौ 1112 1178
स्वास्थ्य शिविर में 230 लोगों की जांच
चांदीनगर। स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार को डॉ प्रकाश चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से फुलेरा गांव में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सूद के आवास पर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में डॉ आरबी सिंह, डॉ उत्तम कुमार, डॉ नीरज वर्मा व डॉ सत्यम शर्मा ने 230 लोगों की जांच की। शिविर में नरेंद्र, पवन, नितिन, सुनील, योगेश, सोनू, रिव, पंकज, सतबीर, धर्मवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिला कोई संक्रमित
बागपत। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि बृहस्पतिवार को 1505 लोगों की जांच की गई। सभी रिपोर्ट निगेटिव आई। जिले में संक्रमितों की संख्या 2334 है और तीन केस एक्टिव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें