बागपत। सिंघावली अहीर पुलिस ने हसन उर्फ जद्दू पुत्र मनव्वर निवासी बरसिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक छुरी बरामद की। पुलिस ने बताया कि वह छुरी दिखाकर लोगों को आतंकित करता है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया।