छपरौली (बागपत)। क्षेत्र के शबगा गांव के लोगों ने डीएम बागपत को पत्र भेजकर आदर्श नंगला तक जर्जर सड़क को बनवाने की मांग की। ग्रामीण धर्मेंद्र पंवार, जय कुमार, बृजपाल शर्मा, धर्मपाल, जितेंद्र, हरपाल, विक्रम, भोपाल सिंह ने बताया कि नंगला तक करीब तीन किलो मीटर तक सड़क मार्ग की स्थिति ज्यादा खराब हो गई है। यात्रियों को यहां से गुजरने में परेशानी होती है। आए दिन दुर्घटनाएं परेशानी का सबब बनती जा रही है। वाहन भी जर्जर हो गए है। किसानों को इस रास्ते से अपनी बुग्गी लेकर खेत से चारा लाना पड़ता है और गन्ने तौलने के लिए गन्ना क्रय केंद्र पर जाना पड़ता है। ऐसी दशा में उन्हें परेशानी से रूबरू होना पड़ता है। ग्रामीणों ने डीएम बागपत से इस सड़क मार्ग को तत्काल बनाए जाने की मांग की है।