बड़ौत (बागपत)। लोयन गांव के दलित वर्ग के लोग तहसील पहुंचे और खाद के गड्ढों पर हुए अवैध कब्जा हटवाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन साैंपा। लोगों का कहना था कि गांव में खाद के गड्ढों पर अवैध कब्जा किया जा रहा है, जब आरोपियों से मना किया जाता है तो वे मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। उनका कहना था कि वे दबंग लोगों से भयभीत है, यदि उनकी महिलाएं कूड़ा डालने जाती हैं तो वे उन्हें गाली गलौच करते हुए भगा देते है। उन्होंने एसडीएम से मांग की कि दबंगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें सुरक्षा प्रदान कराएं। प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में जगदेव, पालेराम, मांगेराम, कांता, ब्रजपाल, जयभगवान, सुरेश, मनोज, अनिल, ओमवीर, महेश, रामबीर, राजीव, देसीदास उपस्थित रहे।