बड़ौत (बागपत)। राजपुर खामपुर गांव के रविदास मंदिर में नल नहीं है। इसकी वजह से अनुसूचित जाति के लोग काफी परेशान हैं। इसके विरोध में रविवार को उन्होंने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि गांव में आठ दिन पहले एक नल मंदिर के लिए आया था। ठेकेदार ने मंदिर की दीवार गिराकर मशीन को नल लगाने के लिए सेट कर दिया। अगले दिन ठेकेदार ने मशीन हटा ली और गांव में दूसरी जगह नल लगा दिया। इस पर समाज के लोगों ने रोष जताया। उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाए। समस्या पर रोष जताने वालों में पंकज, विकास, रवि, रोहित, सोनू, शैलेंद्र, टिंकू, प्रमोद, हरीश आदि शामिल रहे।