बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक कॉलेज में मंगलवार को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों की हालत सुधारने पर मंथन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य डा. नरेंद्र सिंह, मुख्य अतिथि डा. बीएस चौधरी प्रो. एवं अध्यक्ष सरदार बल्लभ भाई पटेल विवि मेरठ व डा. वीके द्विवेदी ने किया। विशिष्ट अतिथि डा. सूर्यप्रताप सिंह व डा. अशोक चौधरी सहित अन्य प्रोफेसरों ने किसानों की हालत सुधारने के लिए विचार रखे। साथ ही किसानों की समस्याओं और उनके निराकरण के तरीके बताए। डा. अरुण सोलंकी ने बागपत के किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के तरीके बताए। कार्यशाला को सफल बनाने में डा. अरविंद कुमार त्यागी, डा. एसके द्विवेदी, डा. लोकेंद्र सिंह, डा. राजेश कुमार, डा. रश्मि, डा. जोगेन्द्र, डा. पुखराज, डा. रघुराज, विजयपाल, राजकुमार, सहेंद्र, रविंद्र का योगदान रहा।